Coronavirus in Bihar : बिहार में मिले रिकॉर्ड 486 नये संक्रमित, दो की मौत, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 2283

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना सहित पूरे बिहार में कोरोना की दूसरी लहर जारी है. कोरोना से पटना एम्स और पीएमसीएच मंगलवार को एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

पटना. पटना सहित पूरे बिहार में कोरोना की दूसरी लहर जारी है. कोरोना से पटना एम्स और पीएमसीएच मंगलवार को एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, मंगलवार को पूरे पटना जिले में फिर से कोरोना ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जहां 24 घंटे के अंदर 486 नये पॉजिटिव मामले सामने आये हैं.

विज्ञापन

जिले में सोमवार को एक दिन में अब तक 432 सर्वाधिक नये कोरोना संक्रमित मिले थे. इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक्टिव केस की संख्या 2283 तक पहुंची गयी है. जबकि अब तक जिले में 469 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है.

कोरोना के सबसे अधिक केस शहर की आरएमएस कॉलोनी, कुम्हरार, भंवर पोखर, गोविंद मित्रा रोड, बाकरगंज, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, आलमगंज, न्यू बाइपास, आशियाना, राजीव नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, फुलवारीशरीफ के अलावा मोकामा, बिहटा, पालीगंज, दानापुर, मसौढ़ी, बाढ़ आदि इलाकों में आ रहे हैं. बढ़ते मामले को देखते हुए संबंधित स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है.

पीएमसीएच में 104 नये मरीज मिले

पीएमसीएच में मंगलवार को करीब दो हजार संदिग्ध लोगों की जांच करायी गयी थी, जिसमें 104 मरीज संक्रमित पाये गये थे. इस साल पीएमसीएच में 24 घंटे के अंदर मिलने वाले यह सबसे अधिक मरीज बताये जा रहे हैं.

वहीं पीएमसीएच के कोविड वार्ड में करीब 43 मरीज भर्ती हैं. इनमें अधिकांश मरीज ऑक्सीजन पर है. स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव कौशल किशोर ने कोविड वार्ड का निरीक्षण कर बेड की संख्या 104 से बढ़ाने को कहा है.

Posted by Ashish Jha

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन