Coronavirus in Bihar : पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन परीक्षण का तीसरा चरण कल से शुरू,आप भी ऐसे बन सकते हैं वालंटियर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

9471408832, 9919688888 मोबाइल नंबर पर कॉल करते वैक्सीन परीक्षण का हिस्सा बने.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. वैश्विक महामारी कोरोना की लड़ाई अब आमलोगों की भागीदारी के बगैर संभव नहीं है क्योंकि आम जनता को कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी की गयी गाइड लाइन को अपनाना और दूसरे लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी हो गया है.

विज्ञापन

पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए लोगों को संपर्क करने के लिए अपनी सहमति से भागीदारी का खुला ऑप्शन है. पहले और दूसरे चरण के वैक्सीन ट्रायल में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है. इसे देखते हुए एम्स पटना ने कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल में प्रतिभागी के रूप में लोगों को आमंत्रित किया है.

पटना एम्स में अब कोरोना वैक्सीन परीक्षण का तीसरा चरण गुरुवार से शुरू हो रहा है. इसके लिए कोई भी वालंटियर बन सकता है. इस बारे में डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि दो चरणों में 90 वालंटियर पर वैक्सीन का परीक्षण किया जा चुका है, लेकिन अच्छी बात यह है कि अबतक किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं पाया गया है.

जिसके बाद आईसीएमआर ने तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति दी है. तीसरे चरण में 1000 वालंटियर पर वैक्सीन परीक्षण करने का लक्ष्य है.

पहला डोज से दूसरे डोज का अंतराल 28 दिन का होगा. इसके लिए 18 साल से 55 साल तक के लोगों पर परीक्षण किया जाएगा. इसके लिए 0.5 एमएल दवा दी जाएगी.

यदि आप भी कोरोना वालंटियर बनने की इच्छा रखते हैं तो एम्स पटना ने नंबर जारी किया है, इसपर कॉल करते आप वालंटियर बन सकते हैं. 9471408832, 9919688888 मोबाइल नंबर पर कॉल करते वैक्सीन परीक्षण का हिस्सा बने.

Posted by Ashish Jha

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन