ePaper

Coronavirus in Bihar : बिहार में कम हो रहा मौत का आंकड़ा, IGIMS में छह समेत कोरोना से 14 मरे

Updated at : 03 Jun 2021 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : बिहार में कम हो रहा मौत का आंकड़ा, IGIMS में छह समेत कोरोना से 14 मरे

कोरोना संक्रमण से हो रही मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. बुधवार को कोरोना से 14 मरीजों की मौत हो गयी. आंकड़ों के मुताबिक आइजीआइएमएस में छह, पीएमसीएच में 28 साल की महिला समेत चार, एम्स में तीन और एनएमसीएच में एक मरीज की जान चली गयी.

विज्ञापन

पटना. कोरोना संक्रमण से हो रही मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. बुधवार को कोरोना से 14 मरीजों की मौत हो गयी. आंकड़ों के मुताबिक आइजीआइएमएस में छह, पीएमसीएच में 28 साल की महिला समेत चार, एम्स में तीन और एनएमसीएच में एक मरीज की जान चली गयी.

पीएमसीएच में चार दिनों से मौत का मामला एक भी नहीं आ रहा था. यहां पीएमसीएच में 11 मरीज आइसीयू बेड पर भर्ती हैं. वहीं आइजीआइएमएस में 195 मरीज ऑक्सीजन पर हैं, जबकि 40 का इलाज आइसीयू बेड पर चल रहा है.

सात मरीज डिस्चार्ज किये गये हैं. 195 बेड खाली हैं. वहीं, एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक वैशाली के 45 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह, नालंदा के 51 वर्षीय शंभु नाथ सिन्हा और सुपौल के 55 वर्षीय राम किशोर तिवारी की मौत कोरोना से हो गयी.

यहां आइसोलेशन वार्ड में 8 नये कोरोना मरीजों को भर्ती किया गया है. एम्स में 11 लोगों ने कोरोना को मात दे दी. इधर, एनएमसीएच में 30 मई को भर्ती अनिसाबाद की 35 वर्षीय रेहाना खातून की मौत हो गयी.

अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह व एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष कोरोना संक्रमित 438 मरीजों की मौत हो चुकी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन