ePaper

बिहार में मिले 5908 नये कोरोना संक्रमित, आठ की मौत, 15 जिलों में 100 से अधिक मिलने लगे पॉजिटिव

Updated at : 12 Jan 2022 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में मिले 5908 नये कोरोना संक्रमित, आठ की मौत, 15 जिलों में 100 से अधिक मिलने लगे पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को तीसरी लहर में संक्रमित होनेवाले लोगों का उम्रवार आंकड़ा जारी किया है. पटना देश के उन 30 जिलों में शामिल हो गया है, जहां कोरोना संक्रमण की दर सबसे अधिक है.

विज्ञापन

पटना. राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 5908 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. इस दौरान आठ संक्रमितों की मौत हो गयी, जबकि 1790 लोग स्वस्थ हुए. राज्य में संक्रमण दर और बढ़ कर 3.14% हो गयी है, जबकि रिकवरी रेट घटकर 95.08% हो गया है. सबसे अधिक 2202 नये संक्रमित पटना जिले में मिले हैं. अब पटना जिले में संक्रमण दर 20.65% हो गयी है. राज्य में एक लाख 88 हजार 133 सैंपलों की जांच की गयी.

15 जिलों में 100 से अधिक नये केस

राज्य के 15 जिले ऐसे हैं, जहां नये केस की संख्या 100 से अधिक है. इनमें मुजफ्फरपुर में 264, समस्तीपुर में 249, दरभंगा में 232, भागलपुर में 210, जमुई में 180, बेगूसराय में 162, गया में 160, मुंगेर में 154, मधुबनी में 133, जहानाबाद में 132, नालंदा में 127, सारण में 122, सहरसा में 114 और भोजपुर में 107 नये कोरोना पॉजिटिव मिले है.

इसके अलावा पूर्वी चंपारण में 98, औरंगाबाद में 94, बांका में 92, किशनगंज में 82, मधेपुरा में 80, सीवान में 75, रोहतास में 72, सीतामढ़ी में 70, कटिहार में 69, सुपौल में 66 मिले है. पूर्णिया व अररिया में 61-61, नवादा में 60, पश्चिम चंपारण में 47, अरवल में 41, कैमूर में 35, लखीसराय में 34, बक्सर में 30, खगड़िया में 23, गोपालगंज में 19, शेखपुरा में 17 और शिवहर में नौ नये संक्रमित पाये गये हैं.

Also Read: आठ से 10 जनवरी के बीच पटना में मिले 7013 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 12870 के पार

बिहार में अन्य राज्यों के 48 लोग भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. राज्य में 24 घंटे में आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है. इनमें एनएमसीएच में तीन मरीजों की मौत हो गयी है. वहीं पीएमसीएच, एम्स, आइजीआइएमएस और पटना के सांईं अस्पताल में एक-एक मरीज की मौत हो गयी, जबकि एक संक्रमित की मौत भागलपुर में हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन