अगले माह शुरू होगा पटना में अटल पथ फेज दो का निर्माण, टूटेगी एफसीआइ की बिल्डिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2021 8:10 PM

विज्ञापन

अटल पथ फेज दो के निर्माण में जमीन समस्या का हल निकलने के बाद इसके काम में तेजी आयेगी. अगले माह से फेज दो में बननेवाले लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण शुरू होगा. फेज दो के तहत बननेवाली सड़क को मार्च तक गंगा पाथ वे में मिलाने की योजना है.

विज्ञापन

पटना. अटल पथ फेज दो के निर्माण में जमीन समस्या का हल निकलने के बाद इसके काम में तेजी आयेगी. अगले माह से फेज दो में बननेवाले लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण शुरू होगा. फेज दो के तहत बननेवाली सड़क को मार्च तक गंगा पाथ वे में मिलाने की योजना है.

सड़क निर्माण के लिए एफसीआइ की जमीन ली गयी है. एफसीआइ से 1़ 13 एकड़ जमीन के लिए राज्य सरकार की ओर से 12 करोड़ भुगतान किया जायेगा. बिहार राज्य पथ विकास निगम के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि कैबिनेट में निर्णय हाेने के बाद आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

तीन गोदाम टूटेगा

सड़क निर्माण के लिए एफसीआइ से मिलने वाली जमीन में एफसीआइ का पुराना तीन गोदाम है. हालांकि काफी पुराना होने से गोदाम भी जर्जर स्थिति में है. उसे तोड़ा जायेगा. तोड़ने के बाद वहां सड़क निर्माण होना है. दीघा में फ्लाइओवर का निर्माण हो चुका है. उससे आगे सड़क निर्माण के लिए जमीन की समस्या बाधक बनी थी. सड़क निर्माण के लिए 1़ 13 एकड़ जमीन की जरूरत है.अब वह बाधा दूर हो गयी है.

बढ़ेगी सुविधा

सूत्र ने बताया कि मार्च तक फेज दो के तहत बननेवाले सड़क का निर्माण पूरा हो जायेगा.सड़क का गंगा पाथ वे से कनेक्टिविटी होगी. इसके बनने से सुविधा बढ़ जायेगी. अटल पथ से एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड व जेपी सेतु से उत्तर बिहार की ओर जाना और आसान हो जायेगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन