ePaper

CM नीतीश ने गोपालगंज को दी 60 करोड़ की सौगात, रखी दुग्ध उत्पादन संयंत्र की आधारशिला  

Updated at : 07 Dec 2024 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
CM नीतीश ने गोपालगंज को दी 60 करोड़ की सौगात, रखी दुग्ध उत्पादन संयंत्र की आधारशिला  

Gopalganj: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को गोपालगंज जिले को दुग्ध उत्पादन संयंत्र का तोहफा दिया.

विज्ञापन

केंद्र की मोदी सरकार हो या बिहार की नीतीश सरकार दोनों ही सरकारे इन दिनों बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज पहुंचे. यहां उन्होंने 60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले दुग्ध उत्पादन संयंत्र का शिलान्यास किया. इस दौरान  मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री और अधिकारियों का दल भी मौके पर मौजूद था.  

1 लाख लीटर दूध का होगा उत्पादन 

गोपालगंज में दुग्ध उत्पादन संयंत्र के स्थापित होने से क्षेत्रीय दुग्ध उत्पादकों को अपना दूध आसानी से खपत करने में मदद मिलेगी. एक लाख लीटर की क्षमता वाले दुग्ध उत्पादन संयंत्र होने से पूरे इलाके में दूध उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे. बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के सीमा इलाके कटेया में यह संयंत्र स्थापित किया जा रहा है. 60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस संयंत्र का निर्माण बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन द्वारा किया जाएगा. 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को देखते हुए गोपालगंज की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी. समारोह स्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही. समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के साथ ही कई मंत्री और सांसद-विधायक मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: लालू यादव के सांसद का आतंकियों के साथ था कनेक्शन, IPS अफसर की रिपोर्ट ने मचा दिया था हंगामा

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन