ePaper

Pahalgam Terror Attack: आतंकवाद के मुद्दे पर एक साथ दिखे सीएम नीतीश और पीएम मोदी, किया हर हाल में साथ देने का ऐलान

Updated at : 24 Apr 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार

पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार

Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है. जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. उनके इस ऐलान का सीएम नीतीश कुमार ने भी समर्थन किया है.

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार की एक दिवसीय यात्रा के दौरान मिथिलांचल की धरती मधुबनी से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला करने वाले आतंकवादियों को स्पष्ट संदेश दिया. पीएम ने ऐलान किया कि इस हमले में शामिल किसी भी आरोपी को सरकार छोड़ने वाली नहीं है. उन्हें कल्पना से भी ज्यादा खतरनाक सजा मिलेगी. प्रधानमंत्री के इस ऐलान पर अब उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी साथ मिला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मंच से ऐलान किया कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए जो भी सरकार कदम उठाएगी. उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ रहेगी. 

प्रधानमंत्री का बयान “राष्ट्रीय पुरुषार्थ” को दर्शाता है: JDU 

वहीं, इस पूरे मुद्दे पर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिस तरह आतंकवादियों ने बेकसूर लोगों पर हमला किया है, पीएम मोदी ने बिहार की धरती से साफ संदेश दिया कि इस घटना में शामिल आतंकवादियों और साजिशकर्ताओं को ऐसी सजा मिलेगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. दूसरी ओर राजद ऐसी बयानबाजी कर रहा है और भावना व्यक्त कर रहा है, जिससे लग रहा है कि उसे देश के स्वाभिमान से कोई लेना-देना नहीं है

सदाकत आश्रम में गरुड़ पुराण पढ़ रहे हैं तेजस्वी यादव? नीरज कुमार 

जदयू नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दुनिया को दिया. इसके बाद सरकार सर्वदलीय बैठक भी कर रही है. उन्होंने राजद को नसीहत देते हुए कहा कि पहलगाम की घटना पर ऐसी प्रतिक्रिया देना राष्ट्रीय स्वाभिमान के खिलाफ है. उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में महागठबंधन की बैठक पर तंज कसते हुए कहा, “हम लोगों पर तो राजद नेता तेजस्वी यादव राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन क्या तेजस्वी यादव सदाकत आश्रम में गरुड़ पुराण पढ़ रहे हैं?”

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी ने किया है बड़ा ऐलान 

इससे पहले पीएम मोदी ने बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम पर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है. जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. उन्होंने मंच से ऐलान किया, ”आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, भारत हर आतंकवादी और उसके सरगना की पहचान करेगा, उसे खोजेगा और उसे सजा देगा.  हम उन्हें धरती के कोने-कोने तक खदेड़ेंगे. आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी. आतंकवाद को सजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है. 

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर तेजस्वी ने उठाए सवाल, सरकार से पूछा अब तक क्या किया?

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन