गया: विष्णुपद मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, सीएम ने दिये निर्देश

Published at :02 Jun 2023 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
गया: विष्णुपद मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, सीएम ने दिये निर्देश

गयाजी आनेवाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा देने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर हैं. मुख्यमंत्री ने पटना स्थित एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और गयाजी सहित राज्य के दूसरे हिस्सों में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर बनायी गयी कार्य योजनाओं की समीक्षा की.

विज्ञापन

गया: देश दुनिया के कोने-कोने से अपने पितरों की आत्मा की शांति को लेकर पिंडदान करने गयाजी आनेवाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा देने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर हैं. गुरुवार को मुख्यमंत्री ने पटना स्थित एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और गयाजी सहित राज्य के दूसरे हिस्सों में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर बनायी गयी कार्य योजनाओं की समीक्षा की.

गयाजी धर्मशाला में होगी 1100 लोगों के रहने की व्यवस्था

इस दौरान पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पर्यटन विभाग द्वारा किये जा रहे अद्यतन कार्यों की प्रगति की जानकारी दी. उन्होंने गयाजी धाम धर्मशाला व विष्णुपद मंदिर के विकास को लेकर बनाये गये विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गयाजी धर्मशाला को छह फ्लोर की बिल्डिंग बनाने की योजना प्रस्तावित है, जहां 1,100 लोगों को सभी सुविधाओं के साथ रहने की व्यवस्था होगी. विष्णुपद मंदिर तक के पहुंचने के रास्ते को और सुगम बनाया जायेगा.

Also Read: मगध मेडिकल: आयुष्मान के लाभुकों का पैकेज बुक करने में कतरा रहे अस्पताल कर्मचारी, बाहर से करानी पड़ी MRI
तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने सभी धर्म के स्थलों को विकसित किया है. हमलोगों का उद्देश्य रहता है कि विष्णुपद मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो. तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिये सरकार प्रयासरत है. गयाजी में देश के कई हिस्सों एवं विदेशों से लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री आते हैं. गया का अपना विशेष महत्व है. गयाजी डैम का निर्माण कराया है ताकि श्रद्धालुओं को सहूलियत हो. हर वर्ष पितृपक्ष मेले का आयोजन बेहतर ढंग से किया जाता है, जिसमें सारी सुविधाओं का ख्याल रखा जाता है. बिहार में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है. ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिये शुरू से काम कर रहे हैं.

बिहार ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल

साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग ने जो योजना बनायी है, वह बेहतर है. बिहार में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिये योजनाबद्ध ढंग से काम करते रहें. बिहार ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल है. पर्यटकों को सभी चीजों की जानकारी मिलेगी तो यहां की विरासत को ठीक ढंग से समझेंगे और जानेंगे. पर्यटकों को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ठीक ढंग से जानकारी देने की व्यवस्था रखे. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन