Chhath Song: खेसारी लाल यादव ने छठ की तैयारी करते- करते बताया अपना हाल, तो मिला जवाब 'ठोक तानी ठेकुआ'

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2022 4:00 PM

विज्ञापन

कार्तिक महीना शुरू होने के साथ ही, इंटरनेट पर छठ के गीत ( chhath song) सबसे ज्यादा सर्च किये जा रहे हैं. वहीं, भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया छठ गीत ( chhath song) 'ठोक तानी ठेकुआ' (Thoka Tani Thekua) रिलीज किया गया है.

विज्ञापन

पटना. बिहार सहित पूरे देश में अभी त्योहार का माहौल है. इसके साथ ही बिहार में अभी से छठ की तैयारी शुरू हो गई है. इसको लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं, इस छठ के माहौल में भोजपुरी इंडस्ट्री कहां पीछे रहने वाला नहीं है. भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया छठ गीत ( chhath song) ‘ठोक तानी ठेकुआ’ (Thoka Tani Thekua) रिलीज हो गया है. जिसे भोजपुरी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

‘ठोक तानी ठेकुआ’ (Thoka Tani Thekua) भोजपुरी गीत रिलीज

‘ठोक तानी ठेकुआ’ (Thoka Tani Thekua) भोजपुरी गीत में खेसारी लाल यादव छठ की तैयारी करते दिख रहे हैं. गाने में खेसारी लाल यादव परंपरागत ड्रेस में नजर आ रहे हैं. इसमें खेसारी लाल यादव छठ की तैयारी के लिए काम- काम करते परेशान दिख रहे हैं. इसकी शिकायत कर रहे हैं. इसके जवाब में अभिनेत्री कहती है ठोक तानी ठेकुआ’ प्रसादी बना रही हूं.

https://www.youtube.com/watch?v=C_kC0vIIm3U
खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) का ये छठ गीत हिट

खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी छठ गीत (Bhojpuri Chhath song) ‘ठोक तानी ठेकुआ’ यू्ट्यूब चैनल ‘SRK MUSIC’ पर रिलीज किया गया है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ( shilpi raj ) ने आवाज दी है. गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है. इस गाने को छठ के परंपरागत अंदाज में फिल्माया गया है.

‘नारियल’ ( naariyal) यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है

बता दें कि कार्तिक महीना शुरू होते ही बिहार सहित पूरे देश में छठ महापर्व ( Chhath) का माहौल हो जाता है. बिहार वासियों के लिए छठ पर्व की महत्ता सबसे ज्यादा है. भोजपुरी इंडस्ट्री ( bhojpuri Film) भी इस पर्व को लेकर पीछे नहीं रहने वाला है. इन दिनों भोजपुरी के कलाकार भी छठ को लेकर खूब गीत बना रहे हैं. इन दिनों भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) की एक और छठ गीत यूट्यूब पर छाए हुए हैं. इस भोजपुरी गीत का बोल ‘नारियल’ ( naariyal) है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन