Chhath Puja 2020: पटना में डूबते सूर्य को अर्घ, उगने वाले भगवान भास्कर का इंतजार, तसवीरों में करें आस्था का दीदार

Updated:
विज्ञापन
Chhath Puja 2020: पटना में डूबते सूर्य को अर्घ, उगने वाले भगवान भास्कर का इंतजार, तसवीरों में करें आस्था का दीदार

Bihar Chhath: बिहार में छठ को लेकर उत्साह का माहौल है. अगर राजधानी पटना की बात करें तो यहां छठ महापर्व पर छठ की अद्भुत छटा देखने को मिली. पटना के गंगा घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हुए.

विज्ञापन
undefined

बिहार में छठ को लेकर उत्साह का माहौल है. पटना में छठ पर अद्भुत नजारा दिखा. पटना के गंगा घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ देने बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हुए. (सभी तसवीर- सरोज कुमार, प्रभात खबर)

undefined

पटना के गांधी घाट पर व्रतियों ने पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाई. इसके बाद भगवान भास्कर को अर्घ दिया. सभी घाटों पर छठ गीत गूंजते रहें. शनिवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ दिया जाएगा.

undefined

उगते सूर्य को अर्घ के बाद व्रतियों का पारण होगा और चार दिनों तक चलने वाले आस्था के महापर्व छठ का समापन हो जाएगा. कोरोना संकट के बीच हो रहे छठ पूजा को लेकर गांधी घाट पर खास इंतजाम हैं.

undefined

डूबते सूर्य को अर्घ देने के दौरान गांधी घाट का नजारा दिल को प्रसन्न करने वाला रहा. नदी में बैरिकेडिंग की गई है. व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नदी में एनडीआरएफ की टीम तैनात है.

undefined

अर्घ के दौरान गंगा घाट पर आस्था का अनुपम नजारा दिखा. व्रतियों ने पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाई. इसके बाद छठ गीत के बीच में पूजा का सिलसिला जारी रहा. इसके साथ डूबते सूर्य को अर्घ दिया गया.

undefined

डूबते सूर्य को अर्घ देने के बाद उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ देने का इंतजार किया जा रहा है. उगते सूरज को अर्घ के बाद सभी व्रती पारण करेंगे. इसके बाद चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न हो जाएगा.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन