PHOTOS: बिहार में चंद्रग्रहण की बेहद नजदीक से ली गयी तस्वीरें देखिए, आधी रात को जब चांद पर चढ़ा काला साया..

Updated at : 29 Oct 2023 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: बिहार में चंद्रग्रहण की बेहद नजदीक से ली गयी तस्वीरें देखिए, आधी रात को जब चांद पर चढ़ा काला साया..

बिहार समेत पूरे भारत में शनिवार की रात को चंद्रग्रहण लगा. सूतक काल शाम से ही शुरू हो गया था. इस साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण था जो शरद पूर्णिमा पर लगा. शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की तस्वीरें कैमरे में भी कैद हुई. देखिए Chandra grahan Photos...

विज्ञापन
undefined

Chandra grahan Photos: शनिवार को शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लगा. यह साल का आखिरी चंद्रग्रहण था, जो खंड चन्द्रग्रहण के रूप में भारत में भी दिखा. भारत में ग्रहण की शुरुआत मध्य रात्रि एक बजकर पांच मिनट से शुरू हुई. जो रात्रि दो बजकर 24 मिनट तक रहा.

undefined

Chandra grahan Photos: पटना में चंद्रग्रहण की ये तस्वीर देखिए. चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से ठीक नौ घंटे पहले से शुरू हो जाता है, जो ग्रहण खत्म होने के साथ खत्म हो जाता है. शरद पूर्णिमा को लगा चंद्रग्रहण पटना समेत पूरे बिहार में दिखाई दिया.

undefined

Chandra grahan Photos: पटना में चंद्रग्रहण की ये तस्वीर देखिए. कैसे चंद्रमा को काले साये ने घेर लिया.

undefined

Chandra grahan Photos: पटना में चंद्रग्रहण को लेकर जब सूतक काल का समय शुरू हुआ तो मंदिरों के पट बंद हो गए. लोग पूजा-पाठ से दूर रहे.

undefined

Chandra grahan Photos: ये भागलपुर में चंद्रग्रहण की तस्वीर है. आश्विन शुक्ल पूर्णिमा में 28 अक्टूबर यानी शनिवार को शरद पूर्णिमा को इस साल का अंतिम खंडग्रास चंद्रग्रहण लगा.

undefined

Chandra grahan Photos: इस चंद्रग्रहण को बिहार समेत पूरे भारत में देखा गया. बता दें कि शरद पूर्णिया या कोजागरी पूर्णिमा हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है.

undefined

Chandra grahan Photos: पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी व कुबेर भगवान की पूजा होती है. लोग घी के दीपक जलाते हैं. यह विधान है. लेकिन ग्रहण की वजह से लोग पूजा पाठ से दूर रहे.

undefined

Chandra grahan Photos: कहा जाता है कि पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है, इसीलिए इस रात खीर को चांद की रोशनी में रखा जाता है. लेकिन इस बार ग्रहण की वजह से यह संभव नहीं हो सका.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन