Success Story: किसान के लाल ने किया कमाल, BPSC परीक्षा पास कर बने अनुमंडल कृषि पदाधिकारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 30 Jan 2025 4:01 PM
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शशि कुमार गुप्ता
Success Story: किसान पुत्र शशि कुमार गुप्ता बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा पास कर के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बन गए हैं. आइये उनकी प्रेरणादायक कहानी जानते हैं.
Success Story: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा प्रखंड के मंगलपुर औसानी पंचायत के मंगलपुर गांव निवासी शशि कुमार गुप्ता का चयन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के पद पर हुआ है. शशि कुमार गुप्ता किसान लक्ष्मीकांत गुप्ता के पुत्र हैं . वे चार भाइयों में सबसे छोटे हैं. परिवारवालों की मानें तो वह शुरू से ही काफी मेधावी छात्र रहे . शशि की प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज से हुई .
शशि कुमार गुप्ता ने कहां से की पढ़ाई
शशि कुमार गुप्ता ने उसके बाद स्नातक बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (Banaras Hindu University) से की और परा स्नातक बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर भागलपुर से किया . शशि फिलहाल बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PHD) कर रहे हैं. यहां उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) द्वारा जैव प्रौद्योगिकी और इससे जुड़े क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए प्रदान की जाने वाली डीबीटी फ़ेलोशिप भी मिल रही है.
इसे भी पढ़ें: Success Story: बिहार के ऑफिसर बेटों की कहानी, कपड़े सिलकर मां ने बनाया ऑर्मी में लेफ्टिनेंट
UGC और ICAR क्वालिफाइड हैं शशि
शशि कुमार गुप्ता ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा आयोजित परीक्षा भी उत्तीर्ण किया है. इसी बीच बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित बिहार कृषि सेवा के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी/ सहायक निदेशक पद पर चयन उनका चयन हुआ है. शशि की उपलब्धि पर परिवार, दोस्त और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.
इसे भी पढ़ें: Success Story: बिहार की पिंकी ने 50 हजार लोन लेकर शुरू किया बिजनेस, आज कमा रही हैं साढ़े तीन लाख रुपए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










