ePaper

घर के आंगन में आराम फरमा रहा था मगरमच्छ, नजर पड़ते ही मचा हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ?

Updated at : 27 Oct 2024 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
bagaha news| Bihar News: Crocodile was resting in the courtyard of the house in Bagaha, created panic as soon as it was seen

Bihar News: बिहार के बगहा में आए दिन तेंदुआ, मगरमच्छ, सांप, भालू आदि जानवर जंगल से रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं. एक बार फिर एक विशालकाय मगरमच्छ घर के आंगन से रेस्क्यू किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मगरमच्छ आंगन में आराम फरमा रहा था.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बगहा में आए दिन तेंदुआ, मगरमच्छ, सांप, भालू आदि जानवर जंगल से रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं. एक बार फिर एक विशालकाय मगरमच्छ घर के आंगन से रेस्क्यू किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मगरमच्छ आंगन में आराम फरमा रहा था. सुबह जैसे ही घरवालों ने देखा हड़कंप मच गया. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. जिसके बाद वनकर्मियों की टीम ने करीब 10 फीट लंबे भारी भरकम मगरमच्छ का रेस्क्यू किया.

यह मामला इंडो नेपाल सीमा पर अवस्थित वाल्मिकीनगर के बिसाहा गांव की बताई जा रही है. जहां एक विशालकाय मगरमच्छ सुरेश यादव के घर के आंगन में घुस आया था. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शिकार की तलाश में निकला मगरमच्छ घर में पहुंचा हो. रविवार की सुबह उठते ही जैसे लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी उनकी चीखें निकल गई. परिजन घर छोड़कर बाहर भागने लगे.

शोरगुल के बाद ग्रामीणों की भीड़ हो गई इकट्ठा

जब लोगों की शोरगुल ग्रामीणों ने सुना तो भीड़ इकट्ठा हो गई. उसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी. मौके पर पहुंचे वनकर्मियों को 10 फीट लंबे विशाल मगरमच्छ का रेस्क्यू करने में घंटों तक काफी जद्दोजहद करना पड़ा. रेस्क्यू में तकरीबन 7 से 8 वनकर्मियों लगे हुए थे. इस दौरान मगरमच्छ को काबू करने में रेस्क्यू टीम के पसीने छूट गए.

Also Read: सियासी मैदान में उतर रहे क्रिकेटर Ishan Kishan के पिता, बिहार में इस दल को करेंगे ज्वाइन…

पशुओं को अपना निवाला बना रहे मगरमच्छ

दरअसल, पिछले दिनों गंडक नदी में आई बाढ़ के बाद नदी के रास्ते गांवों में कई मगरमच्छ पहुंच गए हैं. ग्रामीणों के पशुओं को अपना निवाला बना रहे हैं. वाल्मिकीनगर के अलावा पिपरासी, रामपुर, नरवल बोरवल और पिपरा व गोईती, मंगलपुर औसानी समेत गंडक नदी के आसपास बसे कई गांवों के तालाब और नहरों में मगरमच्छों ने अपना अड्डा बनाया है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन