सियासी मैदान में उतर रहे क्रिकेटर Ishan Kishan के पिता, बिहार में इस दल को करेंगे ज्वाइन…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Oct 2024 10:18 AM

विज्ञापन

Bihar Politics: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन के पिता ई. प्रणव कुमार पांडेय उर्फ चुन्नू अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता लेंगे. जदयू कार्यालय में रविवार दोपहर 3 बजे मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Politics: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन के पिता ई. प्रणव कुमार पांडेय उर्फ चुन्नू अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता लेंगे. जदयू कार्यालय में रविवार दोपहर 3 बजे मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस समारोह में JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मौजूद रहेंगे.

बिजनेसमैन हैं प्रणव पांडेय, समाजसेवा में भी रखते हैं रुचि

Ishan Kishan के पिता प्रणव कुमार पांडेय के जदयू में आने से बिहार में पार्टी को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी. बता दें कि प्रणव पांडे की मां सावित्री शर्मा नवादा की पूर्व सिविल सर्जन के साथ जानी मानी महिला चिकित्सक भी हैं.

Also Read: पद्मभूषण शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती, हाल ही में हुआ था पति का निधन

इनका बचपन नवादा में बीता, जहां इनका मार्गदर्शन एक अभिभावक के तौर जिले के प्रख्यात राजनीतिज्ञ और चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह की देखरेख में हुआ था. बता दें कि डॉ. शत्रुघ्न नीतीश कुमार के समता पार्टी के संस्थापक सदस्य भी रह चुके हैं. प्रणव पांडेय बिजनेसमैन हैं. वो समाजसेवा में भी रुचि रखते हैं.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन