Bihar Crime: पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ लूटपाट की योजना बना रहे 6 अपराधी गिरफ्तार, ASP ने किया बड़ा खुलासा

Updated:
विज्ञापन
West Champaran Crime News

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देती एएसपी व अन्य

Bihar Crime: रामनगर एएसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बुधवार रात गश्ती के दौरान एसआई राजीव कुमार साफी को गुप्त सूचना मिली कि भुवनेश्वर चौक के दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित आम के बगीचे में कुछ युवक हथियारों के साथ जुटे हैं और यात्रियों तथा गाड़ियों को निशाना बनाकर लूटपाट की योजना बना रहे हैं

विज्ञापन

Bihar Crime, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. ये सभी अपराधी नगर क्षेत्र के यात्रियों व वाहन चालकों से लूट की योजना बना रहे थे. इनके पास से पुलिस ने एक 9 एमएम की पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और दो बुलेट बाइक भी बरामद की हैं.

एएसपी दिव्यांजलि जायसवाल का बयान

पौने चार बजे दबोचा गया अपराधी

एएसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया और फिर एसआई सतीश कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार गौड़, वीरेंद्र कुमार साह, पीएसआई राजन कुमार, एसआई मंसूर आलम और एएसआई गौतम कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई. तड़के करीब 3:45 बजे भुवनेश्वर चौक के पास आम के बगीचे की घेराबंदी कर छापा मारा गया, जिसमें छह अपराधियों को धर दबोचा गया.

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

जान साहेब – निवासी- सबेया-देवराज (रामनगर थाना क्षेत्र)
मो. सगीर – निवासी- सबेया-देवराज (रामनगर थाना क्षेत्र)
मो. जाहिद उर्फ मुनचुन – निवासी- मुरली (चौतरवा थाना)
मो. शाहिद – निवासी- मुरली (चौतरवा थाना)
मुजम्मिल अंसारी – निवासी- कंदवलिया (लौरिया थाना)
मो. नूर आलम – निवासी- देवराज (सिकटा थाना)

इसे भी पढ़ें: पटना DM ने सभी होटलों के जांच का दिया निर्देश, फिर सूची होगी तैयार, जानें मामला

एक अपराधी की तलाश

पुलिस ने बताया कि इस कांड में एक और अपराधी मो. खालिद, निवासी लेदीहरवा, रामपुर तितुहिया (शिकारपुर थाना) फरार है, जिसकी तलाश तेज़ी से की जा रही है. इस मामले में रामनगर थाना में कांड संख्या 227/25 दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य आपराधिक घटनाओं की भी जानकारी मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

एएसपी बोलीं- कार्रवाई जारी रहेगी

एएसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने कहा कि अपराधियों के मंसूबे को नाकाम कर पुलिस ने बड़ी वारदात को टाल दिया है.उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार सतर्क है और ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन