चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप के मामला : फरार आरोपित दीनानाथ की संपत्ति की जायेगी कुर्क
Updated at : 21 Sep 2019 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में फरार अभियुक्त दीनानाथ कुमार की संपत्ति कुर्क की जायेगी. पुलिस ने कोर्ट में आवेदन देकर कुर्की-जब्ती का आदेश मांगा है. महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि आदेश मिलते ही फरार अभियुक्त के घर की कुर्की जब्ती की जायेगी. इस मामले में पांच अभियुक्तों […]
विज्ञापन
बेतिया : चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में फरार अभियुक्त दीनानाथ कुमार की संपत्ति कुर्क की जायेगी. पुलिस ने कोर्ट में आवेदन देकर कुर्की-जब्ती का आदेश मांगा है. महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि आदेश मिलते ही फरार अभियुक्त के घर की कुर्की जब्ती की जायेगी. इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है. एक मात्र आरोपित दीनानाथ कुमार फरार है.
वहीं, इस मामले में राज्य महिला आयोग व सीआइडी के डीआइजी भी जांच कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप चुके हैं. पीड़िता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड की गंभीरता को लेकर सभी पहलुओं पर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के जमानत का भी विरोध किया जायेगा, ताकि उन्हें जमानत न मिल सके.
गैंगरेप में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद, चालक गिरफ्तार : शुक्रवार को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को मुफस्सिल थाने के बरवत सेना गांव में से बरामद कर लिया. गाड़ी किसी महिला के नाम से रजिस्टर्ड है. वहीं स्कॉर्पियो के चालक मनुआपुल थाने के जोकहा निवासी दीपक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




