पचं : पंचायत के फरमान पर युवक और महिला को बांधकर पीटा, सरपंच समेत दो धराये

चनपटिया (पचं) : मोबाइल पर बात करने के जुर्म में हुई पंचायती के बाद सुनाये गये फरमान पर युवक व महिला को लाठी व चप्पल से पीटा गया. घटना चनपटिया थाने की गीधा पंचायत के बरोहिया की है. पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सरपंचपति अजय ठाकुर समेत दो लोगों को गिरफ्तार […]
चनपटिया (पचं) : मोबाइल पर बात करने के जुर्म में हुई पंचायती के बाद सुनाये गये फरमान पर युवक व महिला को लाठी व चप्पल से पीटा गया. घटना चनपटिया थाने की गीधा पंचायत के बरोहिया की है.
पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सरपंचपति अजय ठाकुर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वायरल वीडियो में सरपंचपति युवक को लाठी से पीटते दिख रहे हैं. जबकि, महिला को पकड़ कर दूसरी महिला से चप्पल से पिटवा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, बरोहिया का टेंपो चलानेवाले एक युवक का गांव की ही एक महिला से प्रेम हो गया. दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत का आडियो वायरल हो गया. इससे दो पक्षों में तनाव हो गया. इसे देखते हुए ग्रामीणों ने सरपंच के दरवाजे पर पंचायत बैठायी, जिसमें ग्रामीण पंचों ने दोनों की सरेआम पिटाई का फरमान जारी किया.
इसके बाद सरपंचपति युवक को डंडे से पिटने लगे. वहीं, आरोपित महिला को गांव की ही एक अन्य महिला चप्पल से मारने लगी. इधर, थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने सरपंचपति अजय ठाकुर एवं एक ग्रामीण नगीना यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




