पंचायत के फरमान पर युवक और महिला को बांधकर पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2019 1:30 AM
चनपटिया : मोबाइल पर बात करने के जुर्म में हुई पंचायती के बाद सुनाये गये फरमान पर युवक व महिला को लाठी व चप्पल से पीटा गया. घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के गीधा पंचायत के बरोहिया की है. पिटाई का वीडियो वॉयरल होने के बाद हरकत में आयी पुलिस ने सरपंच पति अजय ठाकुर समेत […]
चनपटिया : मोबाइल पर बात करने के जुर्म में हुई पंचायती के बाद सुनाये गये फरमान पर युवक व महिला को लाठी व चप्पल से पीटा गया. घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के गीधा पंचायत के बरोहिया की है. पिटाई का वीडियो वॉयरल होने के बाद हरकत में आयी पुलिस ने सरपंच पति अजय ठाकुर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को लेकर हड़कंप मचा है. वॉयरल वीडियो में सरपंच पति युवक को लाठी से पीटते दिख रहे हैं. जबकि महिला को पकड़ कर वह एक दूसरी महिला से चप्पल से पिटवा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










