पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेराफेरी को ले जाम की सड़क, हंगामा

Updated:
विज्ञापन

चकिया डीएसपी के समझाने पर जाम हटा डुमरियाघाट : रामपुर खजुरिया के पूर्व सरपंच पुत्र विनय गिरि हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 28 को दुबौली बांध के समीप व स्टेट हाइवे 74 को खजुरिया चौक के समीप जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी […]

विज्ञापन

चकिया डीएसपी के समझाने पर जाम हटा

आपके शहर में

विज्ञापन

डुमरियाघाट : रामपुर खजुरिया के पूर्व सरपंच पुत्र विनय गिरि हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 28 को दुबौली बांध के समीप व स्टेट हाइवे 74 को खजुरिया चौक के समीप जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी सिविल सर्जन पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे थे. वही डीएम को बुलाने की मांग पर डटे थे.

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विनय गिरि स्वस्थ्य थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत ब्रेन हैमरेज दिखाया गया है, जो गलत है. वास्तविकता सामने लाने के लिए घटना की सीबीआइ जांच करायी जाये. जाम के कारण राहगीर अपने गंतव्य तक जाने के लिए बेचैन एवं विवश दिखे. ज्ञात हो कि विगत 22 फरवरी को विनय गिरि एक नेवता करने के लिए मोतिहारी गये थे, जहां दूसरे दिन सुबह बरियारपुर स्थित चीनी मिल के समीप सड़क किनारे उनका शव लावारिस हालत में मिला था.

जाम की सूचना पर चकिया डीएसपी शैलेंद्र कुमार ने पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया. प्रदर्शनकारियों आश्वासन दिया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी है. जांच जारी है. पुलिस हर पहलू पर अनुसंधान करेगा. घंटों समझाने- बुझाने के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. वही ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत होने और घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए एक मांग पत्र डीएसपी को सौंपा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन