ePaper

महिला की पिलर से बांध की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Updated at : 20 Aug 2020 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
महिला की पिलर से बांध की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरगाहा गांव में एक महिला की खंभे से बांधकर पिटाई का मामला वायरल होने के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महिला पर कुछ लोगों ने गलत आरोप लगाकर पिलर से बांधकर जमकर पिटाई की. कपड़े फाड़ कर दुर्व्यवहार किया गया.

विज्ञापन

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरगाहा गांव में एक महिला की खंभे से बांधकर पिटाई का मामला वायरल होने के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महिला पर कुछ लोगों ने गलत आरोप लगाकर पिलर से बांधकर जमकर पिटाई की. कपड़े फाड़ कर दुर्व्यवहार किया गया. लोगाें ने एक ग्रिल मिस्त्री से जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरवा दिया. लोगों के डर से महिला भागकर अपनी मौसी के घर मोतिहारी चली गयी.

महिला पहले से शादीशुदा है. उसके तीन बच्चे हैं. महिला के पति बाहर रहकर काम करते हैं. पिटाई की वीडियो वायरल होने के बाद मुफस्सिल पुलिस ने महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ की है. यह घटना आठ जून की बतायी जा रही है.

थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि महिला के बयान पर चरगाहा निवासी विश्वनाथ यादव, सरोज ठाकुर, अर्जुन पटेल, मंटू पटेल व जितेंद्र यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया है कि विगत आठ जून को वह अपने घर पर खिड़की की मापी के लिए एक मिस्त्री को घर पर बुलायी थी.

इसी दौरान आरोपी आए और पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर ले गये. गलत आरोप लगाकर गाली गलौज करते हुए एक मंदिर के पिलर से बांध दिया. लोहे के रॉड से पिटाई करने लगे. कपड़े फाड़ दिए.

आरोपियों ने जबरन मिस्त्री से उसकी मांग में सिंदूर भरवा दिया. घर में भी लूटपाट की. आरोपियों के डर के कारण भाग कर वह अपनी मौसी के घर मोतिहारी चली गयी. घटना के काफी दिन बीत जाने के बाद वह थाने में आयी. तब पुलिस ने 17 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की है.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन