ePaper

सुगौली में एमडीएम के किचेन का बॉयलर फटा, तीन की मौत

Updated at : 17 Nov 2019 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
सुगौली में एमडीएम के किचेन का बॉयलर फटा, तीन की मौत

सुगौली (पूचं) : सुगौली के बंगरा रेलवे गुमटी से करीब 100 मीटर की दूरी पर केंद्रीयकृत किचेन (नव प्रयास) का बॉयलर जोरदार आवाज के साथ फट गया. घटना शनिवार की सुबह करीब 4:55 बजे हुई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं, चार लोग घायल हो गये. उन्हें जिले के विभिन्न अस्पतालों में […]

विज्ञापन

सुगौली (पूचं) : सुगौली के बंगरा रेलवे गुमटी से करीब 100 मीटर की दूरी पर केंद्रीयकृत किचेन (नव प्रयास) का बॉयलर जोरदार आवाज के साथ फट गया. घटना शनिवार की सुबह करीब 4:55 बजे हुई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं, चार लोग घायल हो गये.

उन्हें जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पटना से आयी फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल एकत्र किया. इधर, घटना के बाद नव प्रयास संस्था के संचालक गुड्डू सिंह व छपरा बहास के चिकनौटा के नागेंद्र सिंह फरार हो गये.

बताया जाता है कि किचेन में कुल 13 लोग काम करते थे. बॉयलर फटने के कारण तेज आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचने लगे. घटनास्थल से 250 से 300 फुट की दूरी पर जिस्म के टुकड़ों को देख लोगों की रूह कांप उठी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी क्षत-विक्षत शव देख दंग रह गये. छह पैर दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे. फिलहाल पुलिस तीन लोगों की मौत की बात कह रही है. हालांकि, स्थानीय लोगों की मानें तो मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. बताया जाता है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि छत व दीवार धराशायी हो गयी. वहीं, बॉयलर काउपाय किये जा रहे हैं.एक टुकड़ा 150 फुट दूर खेत में जाकर गिरा.

शवों के उड़ गये थे चिथड़े

घटना में तीनों शवों के चिथड़े उड़ गये थे. उमेश यादव के अलावा किसी का शव पहचान के लायक नहीं था. सभी के जिस्म के टुकड़े इधर-उधर बिखरे पड़े थे, जिसे जमा कर एक बोरा में रखा गया. सूचना पर पहुंचे हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पन्नापुर निवासी परशुराम प्रसाद ने चिथड़े में तब्दील कपड़े को देख कर पुत्र अभिमन्यु को पहचाना. वहीं, पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मुर्दाचक के रामेश्वर यादव के पुत्र विजय व उनके दामाद कोटवा थाना क्षेत्र के तेतरिया निवासी उमेश प्रसाद की भी मौत हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन