आधा दर्जन मुस्लिम महिलाएं करती हैं छठ

अरेराज : चटिया चिंतामनपुर पंचायत के बेलही गांव में एक दर्जन मुस्लिम महिला व पुरुष लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा करते हैं. वर्षों से कई महिलाएं पुत्र प्राप्ति, तो कई महिलाएं पति के मंगलकामना के लिए व्रत करतीं हैं. महिला निरेशा खातून ने बताया कि पांच वर्षों से छठ पूजा कर रहीं हैं. बताया […]
अरेराज : चटिया चिंतामनपुर पंचायत के बेलही गांव में एक दर्जन मुस्लिम महिला व पुरुष लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा करते हैं. वर्षों से कई महिलाएं पुत्र प्राप्ति, तो कई महिलाएं पति के मंगलकामना के लिए व्रत करतीं हैं. महिला निरेशा खातून ने बताया कि पांच वर्षों से छठ पूजा कर रहीं हैं.
बताया कि उसका पुत्र बीमार था. कहीं भी इलाज से ठीक नहीं हो रहा था. लोगों के कहने पर पुत्र के ठीक होने के मन्नत मांगी. पुत्र के ठीक होते ही उसी वर्ष से छठ व्रत करने लगी. वही शकीना खातून ने बतायी की पति की तबीयत बहुत ही खराब रहती थी. उनके ठीक होने के लिए मन्नत मांगी. मन्नत पूरी हुई और पति ठीक हो गये.
उसके बाद से छठ पर्व करतीं हैं. छठ घाट पर जाकर अर्घ भी देतीं हैं. वहीं, कुरणेशा खातून ने बताया कि पुत्र प्राप्ति के लिए छठी मइया से मन्नत मांगी थी. मन्नत पूरी होने के बाद से छठ पर्व करने लगी. पूरी विधि विधान से यह पूर्व करती हूं. छठ घाट पर सभी लोग एक साथ अर्घ देती हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




