प्रतिमा अनावरण के साथ 50 लोगों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

मोतिहारी : कल्याणपुर के मदन सिरिसिया में 13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर गुरुवार को डीएम रमण कुमार व एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने स्थानीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया.अधिकारियों ने तैयारी समिति के लोगों से कार्यक्रम की रूपरेखा पर वार्ता की. इस दौरान केसरिया व मोतिहारी से […]
मोतिहारी : कल्याणपुर के मदन सिरिसिया में 13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर गुरुवार को डीएम रमण कुमार व एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने स्थानीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया.अधिकारियों ने तैयारी समिति के लोगों से कार्यक्रम की रूपरेखा पर वार्ता की. इस दौरान केसरिया व मोतिहारी से सांसद रहे स्व कमला मिश्र मधुकर के प्रतिमा अनावरण स्थल का भी निरीक्षण किया. स्मारक भवन के संदर्भ में जानकारी ली.
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार मदन सिरिसिया में अबतक सीएम के सभा कार्यक्रम की कोई सूचनानहीं है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि कार्यक्रम 30 से 45 मिनट तक का हो सकता है. इधर आयोजन समिति सह स्व कमला मिश्र मधुकर की पुत्री शलिनी मिश्रा नेबताया कि कार्यक्रम 12 बजे से शुरू होगा. सीएम नीतीश कुमार दो बजे मदन सिरिसिया कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. इस दौरान प्रतिमा अनावरण के बाद स्व कमला मिश्र के सहयोगी रहेकरीब 50 लोगों को सम्मानित भी करेंगे.सहयोगियों में अगर किसी का निधन हो चुका है तो उनकी पत्नी या उनके परिजन को सीएमसम्मानित करेंगे. सीएम पूर्वसांसद की पत्नी कामना मिश्र से भी मिलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




