पिपरा में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 1.43 लाख की लूट

पिपरा(पूचं) : थाना क्षेत्र के चकबारा पंचायत के वीरता बाजार समीप बुधवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर समस्ता माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर कपिलेश्वर राय से 1.43 लाख रुपये लूट ली. मैनेजर भटनी देवरिया के दूल्हा छपरा गांव निवासी हैं जो चकिया में कार्यरत हैं. वह मधुबन थाना के जीतौरा से […]
पिपरा(पूचं) : थाना क्षेत्र के चकबारा पंचायत के वीरता बाजार समीप बुधवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर समस्ता माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर कपिलेश्वर राय से 1.43 लाख रुपये लूट ली. मैनेजर भटनी देवरिया के दूल्हा छपरा गांव निवासी हैं जो चकिया में कार्यरत हैं.
वह मधुबन थाना के जीतौरा से ग्रुपिंग लोन वसूली कर अपने एक सहायक के साथ चकिया के लिए चले थे कि दो अपराधी बिना नंबर की काले रंग की सुपर स्प्लेंडर बाइक से पीछा करते हुए आये तथा पिस्टल का भय दिखाकर मैनेजर की बाइक को रोक दिया और पैसा लूट कर फरार हो गये. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होगी. यहां उल्लेख है कि 24 घंटे के अन्दर यह दुसरी घटना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










