तालाब पर खाना ले गये युवक की गला दबा हत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पकड़ीदयाल : थाना क्षेत्र के बड़का गांव पंचायत के ठिकहा में मंगलवार की रात अपराधियो ने 18 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान रघुनाथ सहनी के रूप में हुई है. घटना तब घटी जब वह मछली की रखवाली कर रहे मजदूर का खाना देने पोखरा पर गया था. देर रात […]

विज्ञापन

पकड़ीदयाल : थाना क्षेत्र के बड़का गांव पंचायत के ठिकहा में मंगलवार की रात अपराधियो ने 18 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान रघुनाथ सहनी के रूप में हुई है. घटना तब घटी जब वह मछली की रखवाली कर रहे मजदूर का खाना देने पोखरा पर गया था. देर रात घर नहीं लौटने से परिवार वाले को लगा की तेज वर्षा के कारण घर नहीं लौटा है.

विज्ञापन

लेकिन सुबह उसकी लाश पोखरा के पास मिला. मौत की खबर से परिवार में चीख पुकार मच गया. देखते ही देखते सैकड़ों पुरुष-महिलाएं पोखरा के पास पहुचे. महिलाएं दहाड़ मार रो रही थी. मृतक के बड़े भाई दिनानाथ मुखिया ने बताया कि बताया कि उसका भाई लेबर का खाना लेकर पोखरा पर गया था. रात में हुयी तेज वर्षा के कारण वह घर वापस नही आ सका. बताया कि उसका मछली पालने का व्यवसाय है.

थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मृतक के गले पर कटे का निशान है, उसे अंत्यपरीक्षण के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया गया है. रिपोट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. अपराधियो की घड़पकड के लिये छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन