सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2019 12:41 AM
मोतिहारी : सदर अस्पताल में सोमवार को महिला चिकित्सक की लापरवाही से एक प्रसूता की मौत हो गयी. मृतक ढाका प्रखंड के झऊआराम निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह की पत्नी रिंकू देवी (22) थी. प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह प्रसूता को ढाका से […]
मोतिहारी : सदर अस्पताल में सोमवार को महिला चिकित्सक की लापरवाही से एक प्रसूता की मौत हो गयी. मृतक ढाका प्रखंड के झऊआराम निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह की पत्नी रिंकू देवी (22) थी. प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया.
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह प्रसूता को ढाका से सदर अस्प्ताल पहुंची. वह दर्द से कराह रही थी. सास किरण देवी ने बताया कि जब वह प्रसूता वार्ड में पहुंची तो नर्सों ने जांच की. नर्सों ने खून की कमी बताया. चिकित्सक के आने के बाद खून चढ़ाया जायेगा. नर्सों ने डाॅ प्रीति गुप्ता को फोन करना शुरू किया, लेकिन चिकित्सक ने फोन नहीं उठाया.
करीब दस बजे प्रसूता की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. महिला चिकित्सक के पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें भला बुरा कहा. परिजनों ने कार्रवाई को ले डीएस को आवेदन दिया. डीएस ने कहा कि कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










