दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिकरहना : ढाका थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में गुरुवार रात दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गयी. विवाहिता पिंकी कुमारी धर्मेंद्र राम की पत्नी थी. घटना से आक्रोशित मायके वालों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख गांधी चौक को जाम कर दिया. इस दौरान करीब […]
विज्ञापन
सिकरहना : ढाका थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में गुरुवार रात दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गयी. विवाहिता पिंकी कुमारी धर्मेंद्र राम की पत्नी थी. घटना से आक्रोशित मायके वालों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख गांधी चौक को जाम कर दिया. इस दौरान करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा. हालांकि, बाद में एसडीओ ज्ञानप्रकाश व डीएसपी शिवेंद्र कुमार अनुभवी के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ.
मामले को लेकर पिंकी के भाई बड़हरवा लखनसेन निवासी सुभाष राम ने पति धर्मेंद्र सहित ससुरालवालों पर दहेज के लिए बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि 2018 में बहन की शादी फुलवरिया निवासी धर्मेंद्र राम से की थी. चार माह पहले बहन ने बताया था कि देवरानी मनोरमा देवी पति शंभु राम द्वारा दहेज में पलंग, कुर्सी एवं नकद 50 हजार की मांग करने लगे. रक्षाबंधन के दिन बहन ने बताया कि दहेज के रूप में मांगे गये सामान को देना जरूरी है.
पति व देवरानी का व्यवहार मेरे प्रति ठीक नहीं है. गुरुवार की रात बहन की हत्या की सूचना पर आये तो शव आंगन में रखा हुआ था. पूछताछ करने पर रविशंकर राम, सुरेश राम, बिलास राम एवं चार पांच अन्य लोग अचानक लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे. इस दौरान चाचा मोहन राम का सिर फोड़ दिया गया. थानाध्यक्ष राणा रणविजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया हैं. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










