पांच लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खिड़की तोड़कर घटना को दिया अंजाम पकड़ीदयाल :थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव में सोमवार रात चोरों ने खिड़की तोड़कर पांच लाख से ज्यादा नकदी व सामान चोरी कर ली. चोरी गांव के शशिभूषण वर्मा के घर में हुई. गुहस्वामी ने मंगलवार को थाने में आवेदन देकर बताया है कि वह बरामदा में सोया था. इसी […]

विज्ञापन

खिड़की तोड़कर घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन
पकड़ीदयाल :थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव में सोमवार रात चोरों ने खिड़की तोड़कर पांच लाख से ज्यादा नकदी व सामान चोरी कर ली. चोरी गांव के शशिभूषण वर्मा के घर में हुई. गुहस्वामी ने मंगलवार को थाने में आवेदन देकर बताया है कि वह बरामदा में सोया था.
इसी बीच चोरों ने खिड़की के रास्ते में घर में प्रवेश कर पेटी, अलमीरा तोड़ कर करीब तीन लाख साठ हजार कीमत के सोने के जेवरात, डेढ़ लाख के चंडी के गहने तथा एक लाख पच्चीस हजार नकद चुरा ले गये. करीब तीन बजे रात में पत्नी की आंख खुली तो घर में बिखरा हुआ सामान पाया गया. आवाज देकर पड़ोसियों को जगाया. थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने कहा कि पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन