ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, युवक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हादसा :मुनटुन की 14 जून को हुई थी शादी, घर में कोहराम पीपरा : महुआवा गांव समीप राजमार्ग 28 पर गुरुवार की देर रात ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर हो गयी. उसकी पहचान तुरकौलिया थाना के गोविंदापुर निवासी मुनटून कुमार 35 वर्ष के रूप में हुई है. सूचना […]
विज्ञापन
हादसा :मुनटुन की 14 जून को हुई थी शादी, घर में कोहराम
पीपरा : महुआवा गांव समीप राजमार्ग 28 पर गुरुवार की देर रात ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर हो गयी. उसकी पहचान तुरकौलिया थाना के गोविंदापुर निवासी मुनटून कुमार 35 वर्ष के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार बाइक सवार चकिया के तरफ से मोतिहारी जा रहा था. इसी दौरान पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गए. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बाइक को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है. इधर, मौत की खबर सुनते ही गांव कोहराम मच गया.
बताया जाता है कि वह गुरुवार को बाइक से चकिया थाने के बारागोविंद अपने मामा के घर गया था, जो देर रात वापस अपने घर आ रहा था. इसी दौरान विपरित दिशा से गलत लेन में दूध लेकर आ रही पिकअप ने ठोकर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए मोतिहारी ले जाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. पिता विशुन राम व पत्नी समेत अन्य परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. मुनटुन की शादी इसी साल 14 जून को हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










