पूर्वी चंपारण : स्टेशन मास्टर को लाठी-डंडे से मारपीट कर किया जख्मी, एक आरोपित गिरफ्तार

Published at :18 Jul 2019 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी चंपारण : स्टेशन मास्टर को लाठी-डंडे से मारपीट कर किया जख्मी, एक आरोपित गिरफ्तार

मेहसी (पूर्वी चंपारण) : पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर रात करीब 12.30 बजे रिजर्वेशन स्लिप उलट-फेर से मना करने पर तीन ज्ञात और करीब पांच-सात अज्ञात युवकों ने ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर मनोज कुमार को लाठी-डंडे और रड से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सूचना […]

विज्ञापन

मेहसी (पूर्वी चंपारण) : पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर रात करीब 12.30 बजे रिजर्वेशन स्लिप उलट-फेर से मना करने पर तीन ज्ञात और करीब पांच-सात अज्ञात युवकों ने ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर मनोज कुमार को लाठी-डंडे और रड से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल स्टेशन मास्टर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहसी पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. दौरान घटना में संलिप्त एक युवक मरुआबाद गांव निवासी अशोक पटेल को गिरफ्तार कर जीआरपी मोतिहारी को सुपुर्द कर दिया है.

घटना के संबंध में ड्यूटी कर रहे स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ने जीआरपी बापू धाम मोतिहारी को आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि मैं स्टेशन ऑफिस के सामने बाहर अपने रेलवे सहकर्मी केशव कुमार के साथ रात में करीब 12.30 बजे बैठा था, तो तत्काल रिजर्वेशन स्लिप लगाने के लिए मनीष ठाकुर राजू राय औश्र अशोक राय आये. रिजर्वेशन स्लिप पहले स्थान पर लगाने को लेकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे. स्थिति को देखते हुए रेलवे कर्मी ने स्थानीय थाने को सूचना दी. पुलिस को आता देख वे लोग भाग गये. स्थिति सामान्य देख कर पुलिस वापस चली गयी. करीब एक घंटे बाद वे लोग पांच-सात अन्य युवकों के साथ आये ओर लाठी-डंडे और रड से मारने लगे. सिर फूट जाने और अधिक खून गिर जाने से मैं बेहोश हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची मेहसी थाने की पुलिस ने मुझे अस्पताल पहुंचाया. घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष बापूधाम मोतिहारी शशि कपूर ने बताया कि घटना में शामिल एक युवक गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य नामजद और अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सभी आरोपित स्टेशन के अगल-बगल के गांव के हैं. बताया जाता है कि तत्काल रिजर्वेशन में वर्चस्व जमा कर यात्रियों का शोषण-दोहन का धंधा आरोपितों द्वारा करने की बात सामने आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन