जमीन विवाद में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2019 12:48 AM
रामगढ़वा : अधकपरिया पंचायत अंतर्गत मुर्गियां टोला व फुलवरिया गांव के बीच स्थित 14 कट्ठा खेतिहर भूमि पर लगे अरहर की फसल काटने को लेकर दो गुटों में गोलीबारी हुई. गोलीबारी की सूचना पर पहुंचे अवर निरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पर फुलवरिया में पथराव किया गया. पथराव की सूचना पर थानाध्यक्ष […]
रामगढ़वा : अधकपरिया पंचायत अंतर्गत मुर्गियां टोला व फुलवरिया गांव के बीच स्थित 14 कट्ठा खेतिहर भूमि पर लगे अरहर की फसल काटने को लेकर दो गुटों में गोलीबारी हुई. गोलीबारी की सूचना पर पहुंचे अवर निरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पर फुलवरिया में पथराव किया गया. पथराव की सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में रामगढ़वा, पलनवा पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच के साथ-साथ गोलीबारी में प्रयुक्त हथियारों व कारतूस की खोजबीन के साथ इस घटना में शामिल लोगों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










