छेड़खानी के विरोध पर दो गुटों में हिंसक झड़प

मोतिहारी : रघुनाथपुर ओपी अंतर्गत सपही गांव में लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गया. इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में अकली देवी, राघव महतो, गुड़िया कुमारी, मीरा कुमारी, उपेंद्र कुमार व शत्रुघ्न महतो शामिल है, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया […]
मोतिहारी : रघुनाथपुर ओपी अंतर्गत सपही गांव में लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गया. इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में अकली देवी, राघव महतो, गुड़िया कुमारी, मीरा कुमारी, उपेंद्र कुमार व शत्रुघ्न महतो शामिल है, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना को लेकर अकली देवी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि उसके घर की एक लड़की मवेशी का दाना लेकर गंवास पर जा रही थी.इ स बीच पहले से घात लगाये मंदीप महतो ने उसे पकड़ लिया. उसके साथ छेड़खानी करने लगा. हल्ला सुनकर परिवार के लोगों ने पहुंच युवक को पकड़ने की कोशिश की तो फरार हो गया.
शिकायल करने उसके जाने पर मंदीप महतो, लालबाबू महतो, दीपलाल महतो, शिव मंगल महतो, सुरेंद्र महतो सहित अन्य लोगों ने लाठी-फरसा से मार सभी को जख्मी कर दिया. आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए रघुनाथपुर ओपी भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




