मोतिहारी :10 करोड़ रुपये की जालसाजी कर फरार व्यवसायी जालंधर से धराया

मोतिहारी : नगर पुलिस ने जालसाज पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वह हरसिद्धि थाने के बाबू टोला का रहने वाला है. शहर के मेन रोड में उसका रौशन ड्रेसेज था. उसने शहर के लोगों से दस करोड़ से अधिक कर्ज लिया था. उसके बदले विभिन्न बैंकों का चेक दिया था. चेक बाउंस होने […]
मोतिहारी : नगर पुलिस ने जालसाज पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वह हरसिद्धि थाने के बाबू टोला का रहने वाला है. शहर के मेन रोड में उसका रौशन ड्रेसेज था. उसने शहर के लोगों से दस करोड़ से अधिक कर्ज लिया था. उसके बदले विभिन्न बैंकों का चेक दिया था. चेक बाउंस होने पर दुकान बंद कर फरार हो गया. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि पंकज को पंजाब के जालंधर स्वर्ण पार्क के समीप से गिरफ्तार किया गया है.
वहां किराये का मकान लेकर रहता था. उसकी गिरफ्तारी को लेकर दारोगा अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जालंधर गयी थी. स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद पंकज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
बताते चलें कि जालसाज पंकज पर हेनरी बाजार के बसंत कुमार ने 68 लाख के चेक बाउंस का मामला नगर थाने में दर्ज कराया था. उन्होंने पुलिस को बताया था कि 68 लाख कर्ज लेकर उसने चेक दिया था, जो बाउंस कर गया. उसकी गिरफ्तारी की खबर लोगों तक पहुंची तो कर्ज देने वालों की नगर थाना में भीड़ जमा हो गयी.
उसने 16 लोगों से करीब दस करोड़ रुपये कर्ज ले रखा है. सभी को सादे चेक पर हस्ताक्षर कर दिया है. कई लोगों ने बैंक में चेक डाला, तो बाउंस कर गया. नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि जालसाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










