कैश वैन ने बच्ची को रौंदा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के पास एक कैश वैन ने नेहा कुमारी (12) को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मोतिहारी-ढाका मुख्य पथ को लक्ष्मीपुर के पास जाम कर दिया. वे लोग वरीय पदाधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने, पीड़ित परिवार […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के पास एक कैश वैन ने नेहा कुमारी (12) को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मोतिहारी-ढाका मुख्य पथ को लक्ष्मीपुर के पास जाम कर दिया. वे लोग वरीय पदाधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ वैन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
सूचना पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. इस दौरान लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन वे लोग नहीं माने.
पूर्व मुखिया मुन्ना पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना देने के लिए सीओ को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं, बीडीओ के पास फोन किया गया तो उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी में हैं, आपलोग सीओ से बात करें. इस पर ग्रामीण भड़क उठे.
जानकारी के अनुसार बच्ची चिरैया थाने के कोलासी निवासी अरुण राय की पुत्री थी. वह अपने नाना रामनाथ राय के घर होली में आयी थी. मां के साथ वह मोतिहारी गयी थी. मंगलवार शाम मोतिहारी से किसी गाड़ी से लक्ष्मीपुर के पास मां के साथ उतरी, तब तक ढाका की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक बैंक के कैश वैन उसे रौंदते हुये चला गया.
इस पर ग्रामीणों ने बाइक से वैन का पीछा कर कचहरी कैंपस में गाड़ी को पकड़ लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
बस व ट्रक में टक्कर, दर्जनभर लोग घायल
पीपराकोठी. एनएच-28, चांदसरैया ओवरब्रिज के समीप बस व ट्रक की टक्कर में बस चालक समेत दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं. घायलों को पुलिस ने सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कराया है. वही कुछ घायलों काें निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है.
घटना मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे के आसपास की है. घायलों में बस के चालक पंजाब के पटियाला निवासी बबलू सिंह व पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर बैरिया निवासी मंगनी यादव हैं, जो गहरी से पटना के लिए जा रहा था. बताया जाता है कि चांदसरैया गांव के समीप ट्रक खड़ा था. इसी क्रम में एक ट्रक मोड़ लिया कि मोतिहारी से पटना के लिए तेज रफ्तार में जा रही मां भवानी नामक बस टकरा गयी. ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










