बिहार : खेत में घोंघा चुनने गये पांच बच्चों में से 3 की डूबने से मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2018 8:54 PM
मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत बहलोलपुर गांव की आबादी से दूर पानी भरे खेतों में घोंघा (सितुआ) चुनने गये पांच बच्चों में से तीन की आज डूबकर मौत हो गयी, जबकी दो बच्चों को आसपास मौजूद लोगों ने डूबने से बचा लिया. चकिया पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया […]
मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत बहलोलपुर गांव की आबादी से दूर पानी भरे खेतों में घोंघा (सितुआ) चुनने गये पांच बच्चों में से तीन की आज डूबकर मौत हो गयी, जबकी दो बच्चों को आसपास मौजूद लोगों ने डूबने से बचा लिया.
चकिया पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक बच्चों में बहलोलपुर गांव निवासी शंभू राय की 13 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी, रूपलाल राय की 14 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी और ललन राय के 14 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार शामिल हैं. उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










