विजय हत्याकांड में महिला सहित पांच पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2018 4:02 AM
बनकटवा : जितना थाना क्षेत्र के बीजबनी निवासी विजय कुमार हत्याकांड मामले में पिता कपिलदेव राय ने सोमवार की शाम एक महिला सहित पांच पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बीजबनी निवासी राजकिशोर यादव के पुत्र विकास कुमार व प्रकाश कुमार के अलावा जयप्रकाश कुशवाहा के पुत्र सुधीर कुमार सहित सठौरा निवासी जई सिंह […]
बनकटवा : जितना थाना क्षेत्र के बीजबनी निवासी विजय कुमार हत्याकांड मामले में पिता कपिलदेव राय ने सोमवार की शाम एक महिला सहित पांच पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बीजबनी निवासी राजकिशोर यादव के पुत्र विकास कुमार व प्रकाश कुमार के अलावा जयप्रकाश कुशवाहा के पुत्र सुधीर कुमार सहित सठौरा निवासी जई सिंह के पुत्र पप्पू सिंह व रमाकांत सिंह की पत्नी सुचिता देवी को आरोपित किया है. बताया कि मोतिहारी से करीब आठ बजे लौटते ही फोन आने के बाद विजय ग्रामीण विकास,
प्रकाश व सुधीर के साथ जाने लगा. पूछने पर बताया कि सठौरा से सुचिता देवी व पप्पू सिंह ने मुझे फोन कर बुलाया है. इतना कह वह तीनों के साथ सठौरा चला गया. सठौरा जाने के एक घंटा के बाद करीब नौ बजे भतलहिया गांव के शशिभूषण कुमार ने फोन कर विजय की हत्या कर दिये जाने की सूचना दी. खबर मिलते ही सपरिवार घटनास्थल पहुंचे. जितना थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार काजी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










