ePaper

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले RJD के कई नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, खंगाली जा रही कुंडली

Updated at : 24 Aug 2022 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले RJD के कई नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, खंगाली जा रही कुंडली

राजद के दो बड़े नेताओं के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी चल रही है. राजद के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और पार्टी के एमएलसी सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के यहां केंद्रीय एजेंसियों ने आज सुबह सवेरे छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

पटना. बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले राजद के दो बड़े नेताओं के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी चल रही है. एक तरफ आज सुबह 10 बजे से विधानसभा में नयी सरकार को विश्वासमत हासिल करना है तो दूसरी ओर सत्तारूढ़ दल राजद के एक के बाद एक नेता के घर छापेमारी शुरू हो गयी है. राजद के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और फैयाज अहमद के साथ साथ पार्टी के एमएलसी सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के यहां केंद्रीय एजेंसियों ने आज सुबह सवेरे से छापेमारी कर रही है.

पीएफ घोटाला के आरोपी हैं सुनील सिंह

जानकारी के अनुसार सीबीआई ने लालू परिवार के खास और राजद के विधानपार्षद सुनील सिंह समेत राजद के तीन नेताओं के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है. सुनील सिंह बिस्‍कोमान के अध्‍यक्ष हैं. उनपर पीएफ घोटाला का आरोप लग चुका है. राजद के रज्‍यसभा सदस्‍य अशफाक करीम के आवास पर भी जांच एजेंसी ने छापा मारा है. वो कटिहार में मेडिकल कॉलेज चलाते हैं.

नौकरी के बदले जमीन मामले में यह छापेमारी

इसके अलावा सीबीआई ने राजद सांसद फैयाद अहमद के घर भी छापेमारी शुरू कर दिया है. फैयाज का मधुबनी में मेडिकल कॉलेज है. सीबीआई अधिकारियों की माने तो इन सभी नेताओं पर नौकरी के बदले जमीन मामले में यह छापेमारी की गयी है. इसके अलावा राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व विधान पार्षद सुबोध राय के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है. सुरक्षा को देखते हुए मौके पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है.

सुनील सिंह ने कहा- जानबूझ कर हमें परेशान किया जा रहा है

राजधानी पटना में सुबह-सुबह सीबीआई की टीम राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह के आवास पर सीबीआई की छापेमारी के लिए पहुंची है. सीबीआई की एक टीम पटना में बिस्कोमान के अध्यक्ष और हाल में ही राजद के एमएलसी बने सुनील सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है. सुनील सिंह लालू परिवार के के काफी करीबी माने जाते हैं और राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई भी कहे जाते हैं. पटना में उनके आवास पर छापेमारी के लिए सीआरपीएफ की टुकड़ी को भी तैनात किया गया है. सीबीआई की इस रेड को लेकर सुनील सिंह ने कहा कि आज का ही दिन छापेमारी के लिए क्यों चुना गया है. जानबूझ कर हमें परेशान किया जा रहा है और केंद्र सरकार के इशारे पर सब हो रहा है.

अधिकारी छापेमारी को लेकर कुछ नहीं बोल रहे

पटना में ही राजद के एक अन्य बड़े नेता और राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के आवास पर भी सेंट्रल एजेंसी की छापेमारी की खबर है. इस रेड के दौरान सीआरपीएफ की तैनाती की गई है. कोई भी अधिकारी छापेमारी को लेकर कुछ नहीं बोल रहा है. सूत्रों के मुताबिक छापेमारी की वजह जमीन के बदले नौकरी है. राज्यसभा सांसद अशफाक करीम कटिहार मेडिकल कॉलेज के सर्वे सर्वा हैं. हालांकि रेड के वजहों की पुष्टि सीबीआई के लोगों ने नहीं की है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन