Buxar News : बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Nov 2024 10:41 PM
Buxar News : जन्मदिन पार्टी में की गयी हर्ष फायरिंग एक युवक को महंगी पड़ गयी है. फायरिंग करते वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपित की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र कुमार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पड़ने वाला बाबा नगर मुहल्ला निवासी मल्लू यादव का पुत्र है.
बक्सर. जन्मदिन पार्टी में की गयी हर्ष फायरिंग एक युवक को महंगी पड़ गयी है. फायरिंग करते वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपित की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र कुमार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पड़ने वाला बाबा नगर मुहल्ला निवासी मल्लू यादव का पुत्र है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
टाउन थाने में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग व अवैध हथियार के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसके तहत पूर्व में कई लोगों को जेल भेजा चुका है. इसी क्रम में छह नवंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो हाथ लगा, जिसमें पार्टी में जश्न मनाने के लिए कुछ व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की जा रही है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान शुभम आर्य द्वारा सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित कर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया गया. उसी के अनुपालन में त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा वायरल वीडियो के सत्यापन में सात लोगों की उपस्थिति पायी गयी. इनमें से एक धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो बाइपास रोड स्थित एक दुकान का है, जहां बर्थडे पार्टी में फायरिंग की गयी. अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है. टीम में टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व अपर थानाध्यक्ष संजय विकास त्रिपाठी के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










