जिले में तैयार आइसीयू व मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट को चालू कराने के लिए युवा करेंगे पैदल मार्च
Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 28 Jan 2026 10:15 PM
कागजों में चालू भी हो गया है. लेकिन भौतिक रूप से इन संस्थानों का लाभ जिले के मरीजों को नहीं मिल रही है.
बक्सर. जिला में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के साथ ही सदर अस्पताल बक्सर में तैयार 10 बेड के आईसीयू एवं डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में 20 बेड का मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट सालों से बनकर तैयार है. कागजों में चालू भी हो गया है. लेकिन भौतिक रूप से इन संस्थानों का लाभ जिले के मरीजों को नहीं मिल रही है. जिसकी सेवा जिला में चालू कराने के लिए जिले के युवा बक्सर के ब्रह्मपुर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर से मुख्यमंत्री के आवास तक पैदल यात्रा करेंगे. इसको लेकर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हरे कृष्ण सिंह उर्फ कृष्णा यादव ने डीएम को आवेदन देकर पैदल यात्रा की अनुमति तथा सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की मांग किया है. पैदल यात्रा 15 जनवरी को शुरू कर 18 जनवरी तक पूरा होगा. पत्र के माध्यम से कहा है कि मुख्यमंत्री से मिलने का उद्देश्य लोकहित एवं आमजन के स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल बक्सर में 10 बेड का आईसीयू और अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में 20 बेड का मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट सालो से बनकर तैयार को चालू कराना है. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान 15 फरवरी को आने से पूर्व 14 फरवरी को ही आईसीयू को संचालित करने का पत्र जारी कर दिया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने के बाद प्रशासन द्वारा बतलाया गया कि मानव बल एवं उपकरण की उपलब्धता नहीं होने के कारण आईसीयू का कार्य बंद है. वहीं मंत्री स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार ने सदन में सदर अस्पताल बक्सर में आईसीयू के क्रियाशील होने की बात कही गई. अभी तक एक भी जरूरतमंद लोगों का लाभ नहीं मिल पाया है. इसी तरह डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल मैं 20 बेड का मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट का उद्घाटन 5 अगस्त 2025 को कर दिया गया. जिसका भी अभी तक एक भी न तो जरूरतमंद माताओं व नवजात शिशु को लाभ मिल पाया है. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बक्सर में 23 फरवरी 2026 को समृद्धि यात्रा पर आने की प्रस्ताविक तिथि है. मुख्यमंत्री के आने से पहले सदर अस्पताल बक्सर में 10 बेड का आईसीयू और डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में 20 बेड का मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट जो सालो से बनकर तैयार है उसे चालू कराने के लिए मैं अपने साथियों के साथ बक्सर जिला के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर से पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए प्रस्थान करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










