बक्सर में विहिप का स्थापना दिवस समारोह, 13 प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश
बैठक में शामिल विहिप सदस्य
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अपने स्थापना दिवस को जिला मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया. जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्र ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी 13 प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया.
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला इकाई की ओर से गोलंबर स्थित हनुमान मंदिर कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्र ने की. इस दौरान संगठन की स्थापना और उसके उद्देश्यों पर चर्चा की गयी तथा कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने की अपील की गयी.
आपके शहर में
1964 में हुई थी विश्व हिंदू परिषद की स्थापना
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्र ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की जन्माष्टमी के दिन हुई थी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्थापना दिवस संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्मदिवस के रूप में मनाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि संगठन की स्थापना का उद्देश्य हिंदू समाज के हितों और उसके उत्थान के लिए काम करना है. कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों और गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचना चाहिए.
13 प्रखंडों में स्थापना दिवस मनाने का निर्देश
सिद्धनाथ मिश्र ने जिले के सभी 13 प्रखंडों में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से दूसरे प्रखंडों में प्रवास कर संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और लोगों से संपर्क बढ़ाने की अपील की.
उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्यकर्ताओं को समाज के बीच लगातार सक्रिय रहना होगा और लोगों के उत्थान के लिए प्रयास करना होगा.
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में विभाग मंत्री संजय राय, मंत्री ईश्वर दयाल, मंत्री सुशील राय, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र पांडे, संजय सिंह, राष्ट्र सेविका समिति की नगर अध्यक्ष शांति देवी, सुनील गुप्ता और सूर्यनारायण सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस को मिलेगा नया मुखिया, जानिए कौन-कौन से आईपीएस अधिकारी हैं मुख्य दावेदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए