स्मृति कॉलेज के छात्र रोहित राज ने निमसेट में पाई सफलता, बढ़ाया बक्सर का मान

Updated:
विज्ञापन

सफल छात्र को मिठाई खिलाते निदेशक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर के स्मृति कॉलेज के छात्र रोहित राज ने निमसेट परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर जिले और संस्थान का नाम रोशन किया है। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

नोट यह विज्ञापनदाता की खबर है फोटो - बक्सर.चरित्रवन स्थित स्मृति कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के लिए मंगलवार गर्व का अवसर रहा. महाविद्यालय के बीसीए उत्तीर्ण छात्र रोहित राज ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित निमसेट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संस्थान, अभिभावकों और पूरे बक्सर जिले का नाम रोशन किया है. रोहित राज, पिता मनोज कुमार सिंह, माता किरण देवी के पुत्र हैं. इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच उत्साह का माहौल रहा. स्मृति कॉलेज के निदेशक एवं शिक्षाविद् डॉ. रमेश कुमार ने रोहित राज को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से मिल रही सफलता इस अवसर पर डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि स्मृति कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा लगातार उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना संस्थान के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत ही इन सफलताओं का आधार है. कार्यक्रम में उपस्थित अन्य छात्र-छात्राओं को भी मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया. उन्हें उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी गई. स्मृति कॉलेज परिवार ने रोहित राज की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन