बक्सर में तीसरे दिन भी नहीं थमी नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल, डुमरांव में विरोध मार्च, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

शनिवार को शहर के विभिन्न मार्गों से विरोध मार्च निकालते नगर परिषद के सफाईकर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरांव में तीन सूत्री मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन जारी। सरकार पर उपेक्षा और निजीकरण को बढ़ावा देने का लगाया गंभीर आरोप। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

Buxar news : बिहार राज्य के नगर निकाय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही. बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर नगर परिषद डुमरांव के सफाईकर्मियों ने पुराना नगर परिषद कार्यालय परिसर से विरोध मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों पर निकाला विरोध मार्च

सफाईकर्मियों का विरोध मार्च पुराना नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर नया थाना, लाला टोली रोड, जवाहिर मंदिर, शीला सिनेमा रोड होते हुए पुनः कार्यालय परिसर पहुंचा. इस दौरान भगवती मंदिर मोड़ और शीला सिनेमा रोड मोड़ पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं, जहां नेताओं ने कर्मचारियों की मांगों और आंदोलन के उद्देश्य को विस्तार से रखा.

सरकार पर उपेक्षा और निजीकरण को बढ़ावा देने का आरोप

सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के सचिव शिव शंकर तिवारी, सीपीआई के वरिष्ठ नेता एवं जिला परिषद सदस्य केदार यादव, भाकपा (माले) नेता सर्वेश कुमार पांडेय तथा एटक नेता ओमप्रकाश यादव ने राज्य सरकार पर कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया.

वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने करीब डेढ़ माह पहले सरकार को मांगपत्र सौंपा था. इसके अलावा 30 जून को नगर परिषद कार्यालय में भी ज्ञापन देकर 30 जुलाई से हड़ताल और कामबंदी की चेतावनी दी गई थी, लेकिन सरकार ने इस पर कोई ठोस पहल नहीं की.

आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने की मांग

नेताओं ने कहा कि नगर निकायों में आउटसोर्सिंग और एनजीओ के माध्यम से कार्य कराने की व्यवस्था के कारण कर्मचारियों का शोषण हो रहा है. उनका कहना था कि कर्मचारियों की अधिकांश समस्याओं का स्थायी समाधान आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर नियमित व्यवस्था लागू करने से ही संभव है.

सैकड़ों सफाईकर्मी आंदोलन में शामिल

विरोध मार्च और सभा में भगवान पासवान, कृष्णा जी, राजेश डोम, अर्जुन बास्फोर, करण बास्फोर, रितेश राम, मिथिलेश राम, राजेश राम, महराज मुसहर, गुड्डू प्रसाद, लक्खी नारायण सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों ने भाग लिया. कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन