बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड की खरहना सहयोग शिविर में 33 आवेदक पहुंचे, 19 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

फोटो :- महिला मजदूर को श्रम कार्ड देती डीडीसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खरहना पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में 33 में से 19 आवेदनों का तुरंत निष्पादन किया गया। डीडीसी ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड की खरहना पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 19 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 14 आवेदन आवश्यक प्रक्रिया के लिए लंबित रखे गए. शिविर की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया जगलाल चौधरी ने की.

विज्ञापन

डीडीसी ने किया शिविर का निरीक्षण

शिविर का निरीक्षण करने पहुंचीं उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो पा रहा है, तो सहयोग शिविर उसके समाधान का प्रभावी माध्यम है, जहां लोग अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं.

मजदूरों के बीच बांटे गए श्रम कार्ड

कार्यक्रम के दौरान खरहना पंचायत के पंजीकृत महिला एवं पुरुष मजदूरों के बीच श्रम कार्ड का वितरण किया गया. अधिकारियों ने श्रम कार्ड के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न सरकारी सुविधाओं की भी जानकारी दी और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.

अधिकारी रहे मौजूद

शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अभिषेक पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन