पटना-बक्सर पैसेंजर ट्रेन में महिला से मारपीट कर गहने छीने, नदांव स्टेशन के पास हुई वारदात

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : पटना से बक्सर आ रही पैसेंजर ट्रेन में महिला से लूटपाट हुई. नदांव स्टेशन के पास असामाजिक तत्वों ने महिला के गहने छीने. आरपीएफ और जीआरपी की टीम जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Buxar News : पटना से बक्सर आ रही पैसेंजर ट्रेन में शनिवार की देर शाम एक महिला के साथ मारपीट कर उसके आभूषण छीनने का मामला सामने आया है. घटना नदांव स्टेशन के पास की बतायी जा रही है. वारदात के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

बक्सर स्थित मायके आ रही थी महिला

बताया जा रहा है कि महिला शनिवार को पटना-बक्सर पैसेंजर ट्रेन से पटना से बक्सर के लिए सफर कर रही थी. वह बक्सर स्थित अपने मायके आ रही थी. नदांव स्टेशन के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके आभूषण छीन लिये. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये.

Also Read : राजपुर के स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, कमजोर बच्चों की हो रही पहचान

आरपीएफ और जीआरपी की टीम जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद बक्सर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मामले की जांच में जुट गयी है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Also Read : शहर के लॉज और होटलों में पुलिस-प्रशासन की छापेमारी, ठहरने वाले लोगों के दस्तावेजों की हुई जांच

आरोपियों की पहचान के लिए टीम गठित

रेल एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए टीम गठित की गयी है. वहीं, आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही.

Also Read : एमवी कॉलेज में आणविक जीव विज्ञान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, विशेषज्ञों ने शोध और आधुनिक तकनीक पर रखे विचार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन