बक्सर के सहयोग शिविर में प्रभारी अधिकारी रहे अनुपस्थित, प्रचार-प्रसार के अभाव में कम पहुंचे ग्रामीण
शिविर में शामिल लोग|Prabhat Khabar Network
Buxar News : बक्सर प्रखंड के रहसीचक में आयोजित सहयोग शिविर में प्रभारी अधिकारी की अनुपस्थिति और प्रचार-प्रसार की कमी ने ग्रामीणों की उपस्थिति को प्रभावित किया. 20 सूत्री सदस्यों ने इस मामले पर चिंता जताई है.
Buxar News : बक्सर प्रखंड की महदह पंचायत के मौजा रहसीचक स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का प्रखंड 20 सूत्री सदस्य पंकज मानसिंहका और संजय चौधरी ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सहयोग शिविर के प्रभारी अधिकारी राज कुमार प्रसाद अनुपस्थित मिले. वहीं, शिविर के पर्याप्त प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की उपस्थिति कम रही और अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त हुए.
मुखिया प्रतिनिधि के सहयोग नहीं करने की बात कही
निरीक्षण के बाद 20 सूत्री सदस्यों ने बताया कि शिविर में मुखिया प्रतिनिधि की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं किया गया. हालांकि, उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के सहयोग को सराहनीय बताया. सदस्यों के अनुसार, स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय और पर्याप्त प्रचार-प्रसार होने से शिविर में अधिक संख्या में ग्रामीण पहुंच सकते थे.
Also Read : पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर 17 सितंबर को हर बूथ और घर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
डीएम से प्रचार-प्रसार बढ़ाने और कार्रवाई की मांग
20 सूत्री सदस्यों ने प्रेस के माध्यम से जिलाधिकारी से सहयोग शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को शिविर के आयोजन की जानकारी समय पर मिलने से अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंच सकेंगे. साथ ही, शिविर से प्रभारी अधिकारी के अनुपस्थित रहने के मामले में संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग की गई है.
Also Read : वार्ड 16 के परिसीमन को लेकर भ्रम पर पूर्व विधायक ने उठाये सवाल, नगर परिषद से मांगा आधिकारिक स्पष्टीकरण
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए