बक्सर मां मुंडेश्वरी अस्पताल परिसर में मीडिया सम्मान समारोह, पूर्व सैनिकों ने पत्रकारों का किया सम्मान

Author Manish mishra|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संगठन आईईएसएम ने मनाया मीडिया सम्मान समारोह

photo कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिक | Prabhat Khabar Network

बक्सर में इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट (आईईएसएम) ने सैनिक कार्यालय में मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में पत्रकारों को विशेष सम्मान से नवाजा गया. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के योगदान की सराहना की गई.

विज्ञापन

IESM Buxar Media Felicitation : बक्सर में इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट (आईईएसएम) बक्सर की ओर से सैनिक कार्यालय, मां मुंडेश्वरी अस्पताल परिसर में मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता आईईएसएम हेल्थ केयर शाहाबाद के चेयरमैन सह अध्यक्ष डॉ. मेजर पीके पांडेय और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने की. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे करीब 200 पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं तथा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने भाग लिया.

Buxar News : अंग वस्त्र, घड़ी और कलम देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके बाद सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र, घड़ी, कलम और माला पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया.

'लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है मीडिया'

डॉ. मेजर पीके पांडेय ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर आम लोगों की आवाज बनती है. उन्होंने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए सभी मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया. वहीं जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने कहा कि मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा. जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की.

मानवता की मिसाल बने अर्जुन राम का भी सम्मान

समारोह के दौरान हुकहा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक अर्जुन राम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. अर्जुन राम ने बंगाल निवासी सीआरपीएफ जवान जयंत कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया था और तीन दिनों तक उनकी सेवा की थी. उनके इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए आईईएसएम की ओर से उन्हें अंग वस्त्र, घड़ी, कलम, माला और सहयोग राशि प्रदान की गई.

देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर

कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और आईईएसएम बक्सर जिंदाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा. अंत में सभापति कैप्टन बीएन पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह के समापन की घोषणा की. इस अवसर पर सूबेदार मेजर द्वारिका पांडेय, लेफ्टिनेंट आरबी ओझा, कैप्टन श्रीनिवास सिंह, कैप्टन श्रीकांत उपाध्याय, सूबेदार मेजर आरबी सिंह, पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, कैप्टन संजय पाठक, कैप्टन आरसी पाल सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
Manish Mishra

लेखक के बारे में

By Manish Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन