ePaper

गंगा के जल स्तर में वृद्धि, कर्मनाशा नदी में बढ़ा दबाव

Updated at : 27 Aug 2020 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा के जल स्तर में वृद्धि, कर्मनाशा नदी में बढ़ा दबाव

बक्सर/चौसा : गंगा के जल स्तर में लगातार वृद्धि जारी है. बुधवार को गंगा का जल स्तर 56.92 मीटर तक पहुंच गया. जबकि मंगलवार को गंगा का जल स्तर 56.63 मीटर था. पिछले 24 घंटे में गंगा के जल स्तर में 29 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

बक्सर/चौसा : गंगा के जल स्तर में लगातार वृद्धि जारी है. बुधवार को गंगा का जल स्तर 56.92 मीटर तक पहुंच गया. जबकि मंगलवार को गंगा का जल स्तर 56.63 मीटर था. पिछले 24 घंटे में गंगा के जल स्तर में 29 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गयी है.

बक्सर में गंगा का वार्निंग लेवल 59.32 मीटर है जबकि डेंजर लेवल 60.32 मीटर है. हालांकि अभी भी गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु से 2.40 मीटर नीचे है. गंगा नदी का पानी लगातार बढ़ने से कर्मनाशा नदी में दबाव बढ़ने लगा है, जिससे कर्मनाशा नदी के किनारे बसे गांवों के लोग बाढ़ आने की संभावना से काफी सशंकित हैं.

बताया जा रहा है कि गंगा व कर्मनाशा नदी के किनारे बसे चौसा, नरबतपुर, बनारपुर, सिकरौल, रोहिनीभान, तिवाय गांव बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र माना जाता है. गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और कर्मनाशा नदी में दबाव बढ़ने लगा है. ऐसे में अगर दो-चार दिन इसी तरह दोनों नदियों का जल स्तर बढ़ता रहा तो उक्त गांव बाढ़ की चपेट में आ सकता है.

चौसा अंचलाधिकारी नवलकांत द्वारा गुरुवार को बाढ़ से प्रभावित होने वाले बनारपुर, सिकरौल, रोहिनीभान, जलीलपुर व तिवाय गांवों का जायजा लिया गया तथा लोगों को कई दिशा निर्देश दिये गए. सीओ ने बताया कि गंक्षेत्र में आने वाले बाढ़ से राहत व बचाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

सब्जी की फसल को नुकसान : पिछले एक सप्ताह से गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से नरबतपुर व चौसा के गंगा नदी के किनारे दर्जनों एकड़ खेतों में लगे लाखों की सब्जी की फसले पानी में डूबने से बर्बाद हो गई.गंगा नदी के किनारे खेतों में लगी परवल, भिंडी, बोदी, लौकी, बैगन आदि सब्जियों की फसलें क्षतिग्रस्त होने से किसानों को लाखों की क्षति होने से किसान मायूस हो गये हैं.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन