जंतर-मंतर पर कार्रवाई के विरोध में बक्सर से पहुंचे किसान, सोनम वांगचुंग के आंदोलन को दिया समर्थन

Author Vinod singh|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

जंतर मंतर धरनास्थल पर किसान नेता

बक्सर के किसानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचकर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन को समर्थन दिया है. उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निंदा की और वांगचुक की तत्काल रिहाई की मांग की. यह एकजुटता आंदोलन को नई मजबूती दे रही है.

विज्ञापन

Buxar Farmers Protest On Jantar Mantar : बक्सर के चौसा से दिल्ली के जंतर-मंतर पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा बलपूर्वक हटाए जाने के विरोध में बिहार के बक्सर से किसान नेता रामप्रवेश सिंह यादव दर्जनों किसानों के साथ धरना स्थल पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद छात्रों और युवाओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और आंदोलन को समर्थन दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार

किसान नेता रामप्रवेश सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार है. उन्होंने पुलिस कार्रवाई को निंदनीय बताते हुए मांग की कि सोनम वांगचुक को सुरक्षित तरीके से तुरंत वापस जंतर-मंतर के धरना स्थल पर लाया जाए.

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “जब तक प्रशासन सोनम वांगचुक को वापस नहीं लाती, तब तक हम किसान भी आपके साथ यहीं डटे रहेंगे. आपकी लड़ाई हमारी लड़ाई है.”

Buxar News : छात्रों और किसानों की एकजुटता पर जोर

रामप्रवेश सिंह यादव ने कहा कि देश के किसान, छात्र और नौजवान मिलकर ही जनहित के मुद्दों को मजबूती से सरकार तक पहुंचा सकते हैं. उन्होंने 20 जुलाई को नीट मामले में दिवंगत छात्रों की याद में प्रस्तावित संसद मार्च में अधिक से अधिक युवाओं से भाग लेने की अपील भी की.

Farmer Protest : आंदोलन को मिला नया समर्थन

गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से सोनम वांगचुक के नेतृत्व में नीट, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन जारी है. हाल की पुलिस कार्रवाई के बाद आंदोलनकारियों में नाराजगी देखी गई थी.

बक्सर से किसानों के पहुंचने के बाद आंदोलनकारियों का मनोबल बढ़ा है. धरना स्थल पर मौजूद छात्रों ने कहा कि वे अहिंसक तरीके से अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे. किसानों के समर्थन से अब आंदोलन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन