बक्सर के नोनिया डेरा में ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव का पाठ, NSS शिविर में डिजिटल साक्षरता पर जोर
नोनिया डेरा में एनएसएस शिविर के दौरान ग्रामीणो को साइबर सुरक्षा की जानकारी देतीं स्वयंसेविकाएं | Prabhat Khabar Network
डुमरांव के नोनिया डेरा में एनएसएस शिविर के दौरान ग्रामीणों को शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
Buxar News : सुमित्रा महिला महाविद्यालय, डुमरांव के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से नोनिया डेरा, पंचायत कसीया में आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के चौथे दिन शिक्षा और डिजिटल साक्षरता को केंद्र में रखकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ डिजिटल तकनीक के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी.
आपके शहर में
बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए किया प्रेरित
साक्षरता अभियान के तहत स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की. साथ ही निरक्षर लोगों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया गया. स्थानीय विद्यालय के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नियमित पढ़ाई, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण के प्रति जागरूक किया गया.
OTP, PIN और पासवर्ड साझा नहीं करने की सलाह
डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मोबाइल, इंटरनेट, ऑनलाइन बैंकिंग और सरकारी ऑनलाइन सेवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी गई. स्वयंसेविकाओं ने साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा OTP, PIN और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी. सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए गए.
करियर को लेकर छात्राओं का किया मार्गदर्शन
कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में छात्राओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार भविष्य का लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया गया. उन्हें उच्च शिक्षा और विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी भी दी गई.
कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. शंभूनाथ शिवेंद्र, प्रो. सुभाष चंद्रशेखर एवं डॉ. संजय कुमार सिंह ने स्वयंसेविकाओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया. नूरी कुमारी, जया लक्ष्मी, खुशी कुमारी, चंचल कुमारी, शिखा कुमारी, माधुरी कुमारी, करीना कुमारी, रीता कुमारी और बंदना कुमारी सहित अन्य स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए