बक्सर में जर्जर सड़कों के खिलाफ स्वयं शक्ति की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, रविवार से भूख हड़ताल की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे स्वयं शक्ति के लोग | Prabhat Khabar Network

डुमरांव में जर्जर सड़कों और बदहाल खेल मैदान को लेकर स्वयं शक्ति संस्था का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी। प्रशासन से लिखित आश्वासन की मांग की गई है।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिला के डुमरांव शहर की जर्जर सड़कों और बदहाल खेल मैदान की समस्या को लेकर समाजसेवी संस्था स्वयं शक्ति का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. आंदोलन का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष धीरज मिश्रा कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि संबंधित विभाग की ओर से लिखित आश्वासन और काम शुरू करने की निश्चित समयसीमा नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुराना भोजपुर से मां डुमरेजनी द्वार तक सड़क निर्माण की मांग

आंदोलनकारियों ने पुराना भोजपुर से मां डुमरेजनी प्रवेश द्वार तक की सड़क और जंगली शिव रोड के जीर्णोद्धार की मांग प्रमुखता से उठायी. उनका कहना है कि इन सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

राज हाई स्कूल मैदान में जलजमाव से खेल गतिविधियां प्रभावित

राज हाई स्कूल खेल मैदान के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर भी आंदोलनकारी नाराज हैं. उनका कहना है कि मैदान में लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं. बताया गया कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत मैदान के विकास के लिए खेल विभाग द्वारा 205.92 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू की गयी थी, लेकिन अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है.

रविवार से भूख हड़ताल की चेतावनी

स्वयं शक्ति के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस पहल नहीं हुई और विभाग ने लिखित रूप से समयसीमा नहीं बतायी, तो रविवार से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी. आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

धरना में राजन तिवारी, प्रशांत ठाकुर, राजेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, पीयूष, अनिल तिवारी, मोहित राय, आलोक तिवारी, धीरज कसेरा, मोहन केसरी, कलिंदर तिवारी, नेता सिंह, आदित्य वर्मा, रजत कुमार, सोनू पटेल, अशोक राय और डब्लू मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे.

अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे स्वयं शक्ति के लोग   | Prabhat Khabar Network
अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे स्वयं शक्ति के लोग | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन